ऊँची इमारतों में
दिल नहीं रहते।
लम्बी गाड़ियों के
इमां नहीं होते।
रेशम की चादरों
की हिम्मत कम होती है ।
और तूफ़ानों में -
टीन की छतों के कलेजे नहीं बचते।
दिखते सब एक से हैं यह इंसां,
पर किसी किसी के
हक़ लाज़िम नहीं होते।
दिल नहीं रहते।
लम्बी गाड़ियों के
इमां नहीं होते।
रेशम की चादरों
की हिम्मत कम होती है ।
और तूफ़ानों में -
टीन की छतों के कलेजे नहीं बचते।
दिखते सब एक से हैं यह इंसां,
पर किसी किसी के
हक़ लाज़िम नहीं होते।